फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी में बनेगा डेटा सेंटर और एआई सिटी, सिंगापुर की कंपनी करेगी निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सल सक्सेस समूह के साथ सरकार ने किए 6650 करोड़ के तीन एमओयू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में एआई सिटी, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक पार्क जैसे उद्योगों के लिए सिंगापुर की कंपनियां निवेश करेंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर यात्रा के दौरान इस पर सहमति बनी है। उनके साथ पहुंचे यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिंगापुर की कंपनी यूनिवर्सल सक्सेस समूह के साथ 6650 करोड़ रुपये के तीन एमओयू साइन किए गए हैं। इसमें लॉजिस्टिक पार्क, डेटा सेंटर के अलावा रियल एस्टेट में भी निवेश होगा। इससे करीब 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के सेक्टरों में भी निवेश करने के लिए कंपनी ने इच्छा जताई है।
अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही निवेशक लखनऊ और गौतमबुद्धनगर का दौरा कर सकते हैं। निवेशकों ने अधिकारियों से अपनी योजना भी साझा की है। इसके अनुसार, कंपनी अंतरराष्ट्रीय जरूरतों को पूरा करती हुई 100 एकड़ में आवासीय प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास करने की इच्छुक है। परियोजना में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस पर 2027 में काम शुरू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डेटा सेंटर पर होगा करीब 2500 करोड़ का निवेश
अधिकारियों ने बताया कि कंपनी 10 एकड़ जमीन पर करीब 40 मेगावाट क्षमता वाला हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क स्थापित करना चाहती है। इस पर करीब 2500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। एमओयू के अनुसार, 2028 में यह डेटा सेंटर काम शुरू कर देगा। हाइपरस्केल डाटा सेंटर के रूप में यह आधुनिक तकनीक और जरूरी सुरक्षा से लैस होगा। यह निवेश उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें