फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिफ्ट खराब होने पर सोसाइटी के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी के बी टावर में लिफ्ट खराब है। निवासियों ने कहा कि बीते दस दिनों से परेशानी हो रही है। एओए को शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया। लिफ्ट के खराब होने के कारण दूसरी लिफ्ट के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है। सोसाइटी निवासी सौरभ ने बताया कि सर्विस लिफ्ट का भी यही हाल है। टावर में दो लिफ्ट हैं। पहली लिफ्ट बीते 10 दिनों से खराब है और दूसरी लिफ्ट दिनभर में दो से तीन बार खराब हो जाती है। सीढ़ी से 19 फ्लोर चढ़ना-उतरना मुश्किल भरा है। वहीं एओए अध्यक्ष महेश शर्मा का कहना है कि रविवार को ही लिफ्ट सही कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें