फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत दूर होगा सड़कों से अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत दूर होगा सड़कों का अंधेरा
विज्ञापन

नोएडा। महिला अपराध रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस अब मिशन शक्ति के तहत सड़कों से अंधेरा दूर करेगी। इसके लिए पुलिस ने मोबाइल नंबर 9870395200 जारी किया है। इस नंबर पर लोग अपने इलाके, मार्केट से लेकर अन्य स्थानों की फोटो व लोकेशन भेज सकते हैं जहां पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने ट्वीट कर इस पहल की जानकारी दी।
दरअसल, नोएडा में कई ऐसे पॉकेट, सेक्टर या इलाके हैं जहां पर महिलाओं का आवागमन होता है, लेकिन स्ट्रीट लाइटें खराब होती हैं। इससे महिलाओं से स्नेचिंग, लूट, छेड़खानी से लेकर अन्य तरह के अपराध होते हैं। नोएडा में अपराध होने का एक बड़ा कारण स्ट्रीट लाइटों का खराब होना भी है। इसके लिए कई बार लोगों या सामाजिक संगठनों ने आवाज उठाई है। अब पुलिस ने सड़कों पर उजाला लाकर अपराध रोकने के लिए योजना तैयार की है। आम लोगों से लोकेशन मिलने के बाद कमिश्नरेट पुलिस संबंधित एजेंसियों के साथ बातचीत और समन्वय कर इसे ठीक कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर कई लोगों ने दी जानकारी
डीसीपी महिला सुरक्षा ने ट्विटर पर जैसे ही इसके बारे में पोस्ट किया तो कई लोगों ने लोकेशन की जानकारी भेज दी। पीवी प्रकाश ने सेक्टर-93 बी, अमित गुप्ता ने सेक्टर-9, 11, 67ए ब्लॉक , 59 डी ब्लॉक, सेक्टर-51 क्लाउड नाइन हॉस्पिटल रोड, गुरुमिंदर सिंह मलिक ने सेक्टर-110, निमेष अग्रवाल ने सेक्टर-28, 29 में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए कहा। इसके अलावा कई लोगों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों के आसपास भी रात में बेहतर प्रकाश की व्यवस्था कराने पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें