ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी स्थित स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे वाईसीएससी अंडर-14 टूर्नामेंट में दनकौर क्रिकेट अकादमी ने क्रॉसिंग यूनाइटेड स्पोर्ट्स अकादमी को 210 रन से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दनकौर ने 40 ओवर मुकाबले में सात विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। मंजीत गौतम ने 89 और शिवम माथुर ने 58 रन की पारी खेली। क्रॉसिंग यूनाइटेड स्पोर्ट्स से कुनाल यादव ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रॉसिंग यूनाइटेड स्पोर्ट्स 127 रन पर ही ऑल आउट हो गई। एकम दीप ने 52 रन की पारी खेली। दनकौर टीम से पार्थ शर्मा ने पांच विकेट और शिवम माथुर ने दो विकेट हासिल किए। शिवम को ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।