यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा में पिछले कुछ दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार सुबह विधि-विधान के साथ किया गया। कथा वाचक आचार्य हरिओम ने हवन कराकर कार्यक्रम का समापन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम समापन के बाद कुछ श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट के लिए रवाना हो गए।