लखनऊ। नवरात्र का पर्व पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी में जगह-जगह डांडिया नाइट और गरबा के आयोजन हो रहे हैं, जहां पारंपरिक धुनों पर थिरकते कदम हर किसी को अपनी ओर खींच रहे हैं। सजे-धजे पंडालों से लेकर कॉलेजों और संस्थानों तक, हर जगह डांडिया रास और गरबा नाइट की रौनक देखने को मिल रही है। रविवार को अलग-अलग कार्यक्रमों में युवतियां पारंपरिक परिधानों में सजधज कर लोकगीतों की धुन पर झूम उठीं। बच्चे, बुजुर्ग और परिवारजन भी इस उल्लास में शामिल हुए और मिलकर इस पावन पर्व को खास बना दिया।
एस आरजीआई में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से डांडिया कार्यक्रम हुआ। संस्थान के चेयरमैन एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान, वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुष्मिता सिंह, निर्मला सिंह चौहान, डॉ. वैभव प्रताप सिंह, डॉ. पल्लवी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
डांडिया में झूमीं छात्राएं
महाविद्यालय, राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण एवं एबीवीपी के संयुक्त तत्वावधान मेंं संस्कृति पाठशाला डिग्री कॉलेज सदर में रविवार को डांडिया कार्यक्रम हुआ। पारंपरिक गीतों पर छात्राएं जमकर झूगीं। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक रहीं। एबीवीपी अवध प्रांत की उपाध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय, राष्ट्रीय कला मंच की सह प्रमुख कस्तूरी सिंह, अंशिका सिंह, प्रबंधक राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
डांडिया व गरबा नाइट में थिरके रेलकर्मी
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेलकर्मी परिजनों संग रविवार को ऐशबाग स्थित मनोरंजन केंद्र में आयोजित डांडिया व गरबा नाइट में जमकर थिरके। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमें लगभग 150 रेलकर्मी व उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में डांडिया और गरबा का आनंद उठाया। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की विशेष व्यवस्था भी थी।
लोहिया पार्क सि्थत एम्फीथिएटर में डांडिया नाइट में 200 से अधिक ट्रांसजेंडर सदस्य गरबा नृत्य में शामिल हुए। इस दौरान आरजे पि्रयंवदा, खुशबू, आलोक, ताशी, भरोसा ट्रस्ट के प्रोग्राम मैनेजर जतिन और लखनऊ क्वियर प्राइड के प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।
राजधानी में जगह-जगह डांडिया नाइट और गरबा के आयोजन हो रहे हैं, जहां पारंपरिक धुनों पर थिरकते कदम
राजधानी में जगह-जगह डांडिया नाइट और गरबा के आयोजन हो रहे हैं, जहां पारंपरिक धुनों पर थिरकते कदम
राजधानी में जगह-जगह डांडिया नाइट और गरबा के आयोजन हो रहे हैं, जहां पारंपरिक धुनों पर थिरकते कदम
राजधानी में जगह-जगह डांडिया नाइट और गरबा के आयोजन हो रहे हैं, जहां पारंपरिक धुनों पर थिरकते कदम