फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देहराखास में स्वयंसेवकों ने की कदमताल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को देहराखास में मां सुरकंडा देवी मंदिर स्थित पार्क में आरएसएस गुरु राम राय नगर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संघ से जुड़े लोगों ने मां भारती को नमन किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम की शुरुआत संघ गान के साथ हुई। उसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संजय पुंडीर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक देहरादून धनंजय ने माता ने असुरो का संहार कर उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। आज हिंदू समाज की स्थिति यह है कि चारों तरफ से प्रतिघात हो रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया। साथ ही स्वयं सेवकों से कहा कि वह प्रत्येक परिवार को आरएसएस के साथ जोड़े। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला।

गणवेश धारी स्वयंसेवक एक-दूसरे के साथ कदमताल मिलाते हुए सुरकंडा माता मंदिर से निकले और थाना पटेलनगर रोड, देवऋषि एन्क्लेव आदि कॉलोनियों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचे। इस दौरान सह संघ संचालक तेजबहादुर, पार्षद आलोक कुमार, सूर्यकांत त्यागी, अशोक गुप्ता, भूपाल सिंह राणा, मयंक शर्मा, भोपालपुरी, राकेश राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें