फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मीलाद की महफिल से अकीदत के साथ शुरू हुआ दादा मियां का उर्स

Tue, 16 Sep 2025 02:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह पर जुटे सैकड़ों जायरीनों ने कुरान की तिलावत कर ईसाले सवाब पेश किया और म
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत ख्वाजा नबी रजा शाह दादा मियां का 118वां पांच दिवसीय सालाना उर्स सोमवार को मीलाद की महफिल के साथ अकीदत से शुरू हुआ। मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह पर जुटे सैकड़ों जायरीनों ने कुरान की तिलावत कर ईसाले सवाब पेश किया और मुल्क में अमन व खुशहाली के लिए दुआएं की।
विज्ञापन

उर्स की शुरुआत सुबह फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी की महफिल हुई। इसमें मदरसा शाहे रजा के छात्रों के अलावा मस्जिद के इमाम मौलाना अनवार और दरगाह पर जुटे जायरीनों ने शामिल होकर कुरान की तिलावत की। रात में इशा की नमाज के बाद दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा मोहम्मद सबाहत हसन शाह की अध्यक्षता में आयोजित मीलाद में मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने खिताब किया।
इसके अलावा मौलाना कसासुल वरिस, कारी साहिबे आलम, कारी इरफान और मौलाना तौकीर ने औलिया इकराम की शिक्षाओं पर रोशनी डाली। इसके बाद दरगाह पर रिजवान फारूकी के संचालन में तरही मुशायरा हुआ। शायर संजय मिश्रा शौक, रिफत सईदा, अजम गोंडवी, शाहिदा सुलतानपुरी, डॉ. वाहिद नजीर ने कलाम पेश किए।

मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह पर जुटे सैकड़ों जायरीनों ने कुरान की तिलावत कर ईसाले सवाब पेश किया और म

मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह पर जुटे सैकड़ों जायरीनों ने कुरान की तिलावत कर ईसाले सवाब पेश किया और म

मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह पर जुटे सैकड़ों जायरीनों ने कुरान की तिलावत कर ईसाले सवाब पेश किया और म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें