उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से संत गाडगे सभागार में 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से संत गाडगे सभागार में 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार से हुई। लखनऊ संभाग की प्रतियोगिता के पहले दिन ख्याल तराना और अवनद्य वाद्य की प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक मंडल में कानपुर से हरीश कुमार झा, प्रयागराज से डॉ. आकांक्षा पाल और मेरठ से रुचि बलूनी ने प्रस्तुतियों का आकलन किया।
बाल वर्ग, किशोर वर्ग और युवा वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों से प्रभावित किया। ख्याल तराना बाल वर्ग में अथर्व मिश्रा प्रथम, आद्या श्रीवास्तव व अथर्व श्रीवास्तव द्वितीय और दक्षा गुप्ता व श्रेयांश सिंह तृतीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में आर्ना देवासकर ने प्रथम, आराध्या श्रीवास्तव ने द्वितीय और इशिता पांडेय व अविरल राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा वर्ग में रोहित शर्मा ने प्रथम, कल्याणी श्रीवास्तव ने द्वितीय और ऋषिकेश मिश्रा व साक्षी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अवनद्य वाद्य तबला के बाल वर्ग में तत्सत तिवारी ने प्रथम, रनिंदर सिंह ने द्वितीय, किशोर वर्ग में मनन मिश्रा ने प्रथम, मृदुनंदन सनवाल ने द्वितीय और कनिष्क चंद्रा ने तृतीय स्थान पाया। युवा वर्ग में पवन चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन सुनील शुक्ल ने और संयोजन पवन ने किया।