फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडानी ग्रुप के नाम पर ठगी करने वालों पर केस,ऑनलाइन माध्यम से कई बेरोजगारों के साथ ठगी कर चुके हैं जालसाज

विज्ञापन
साइबर जालसाज
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने अडानी ग्रुप के नाम पर फर्जी वेबसाइट पर एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देते हुए कई बेरोजगारों को अपने जाल में फंसाया था। इसकी जानकारी होने पर अडानी ग्रुप की अहमदाबाद की आईटी कंपनी ने इस जालसाजी को पकड़ा था। अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधक श्रवण कुमार ने शुक्रवार को सरोजनीनगर थाने में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। साइबर सेल जांच कर रहा है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के मुताबिक, अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रबंधक श्रवण कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में आरोप है कि फर्जी तरीके से कुछ अज्ञात लोगों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर अडानी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट और चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट में नौकरी दिलवाने का विज्ञापन निकाला। हजारों बेरोजगारों ने आवेदन के साथ ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया। जबकि अडानी ग्रुप का इससे कोई भी लेना-देना नहीं है।
मालूम हो कि अडानी ग्रुप ने एयरपोर्ट पर सुविधाओं का जिम्मा संभाला है। इसी का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गेस्ट रिलेशन अफसर और ग्राउंड स्टाफ के पदों के लिए नौकरी निकाली थी। इसमें जालसाजों ने वेबसाइट और फेसबुक का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान दस्तावेज की जानकारी देने के साथ 1100 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करने के लिए कहा गया था। यही नहीं इससे पहले भी फॉर्म भरने के बाद 70 से 80 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए कहा गया था। बहुत से बेरोजगारों ने आवेदन किया जो ठगी के शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें