फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीआरपीएफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के घंटा चौक सूरजपुर सीआरपीएफ की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सूरजपुर के घंटा चौक पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, सीआरपीएफ के डीआईजी सुधीर कुमार, कमांडेंट हरिकांत सिंह समेत अधिकारी-कर्मचारी, केंद्रीय विद्यालय के छात्र, ह्यूमन टच फाउंडेशन के सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने और आसपास सफाई रखने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने परिसर व आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ ली। डीआईजी सुधीर कुमार ने अभियान को जनभागीदारी और नागरिक कर्तव्यबोध का प्रतीक बताया। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के घंटा चौक सूरजपुर सीआरपीएफ की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें