फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टेंपो की छत पर बैठे छात्र, सुरक्षा से खिलवाड़

विज्ञापन
जहांगीरपुर चिंगरावली मार्ग पर स्कूल के बच्चे ऑटो पर लटक कर जाते दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
फोटो.
विज्ञापन

- 20 से अधिक बच्चे एक वाहन में सवार, परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग

संजीव सिंह
जहांगीरपुर। कस्बे में टेंपो चालक स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के साथ बच्चों को वाहन से बाहर लटकाकर भी सफर कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जहांगीरपुर-झांझर रोड स्थित चिंगरावली मार्ग पर एक टेंपो में 20 से अधिक छात्र सवार दिखाई दिए। कुछ छात्र टेंपो की छत पर बैठे थे, जबकि कुछ बाहर लटके हुए थे। सभी छात्र दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने आते हैं। क्षेत्र में पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं होने के कारण कई छात्र टेंपो से आवाजाही करते हैं। इसका फायदा चालक उठाते हैं और निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को बैठा लेते हैं। इससे कभी भी गंभीर हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि टेंपो में जगह नहीं होने के बावजूद बच्चों को छत और पीछे के पायदान तक बैठाया जाता है। कई बार बच्चे वाहन के बाहर लटककर भी सफर करते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं, जिनमें छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। इसके बावजूद चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लापरवाह चालकों पर हो कार्रवाईः जहांगीरपुर निवासी विनय शर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से स्कूली वाहनों की नियमित जांच कराने, ओवरलोडिंग रोकने और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें