फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 29 Nov 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला - फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर चोर अर्जुन उर्फ पुतला को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अर्जुन उर्फ पुतला पर कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

27 नवंबर की रात को थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने कई मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा एनएच 2 हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सराय शेख की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। उसने ने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया लेकिन हड़बड़ाहट में उसकी मोटरसाइकिल गिर गई। इसके बाद अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की जिसमें उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया गया।
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया घायल अभियुक्त की पहचान मैनपुरी जनपद के कुरावली निवासी अर्जुन उर्फ पुतला के रूप में हुई है। अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा तथा 2 खोखा कारतूस,चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी के 4 मोबाइल फोन बरामद हुए है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने बताया कि अर्जुन उर्फ पुतला एक कुख्यात अपराधी है जिसके विरुद्ध मैनपुरी और एटा सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों सहित 20 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें