फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां हुई लापता तो पिता ने बेटी को परिचित के घर छोड़ा

Mon, 14 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के बेटे के साथ लापता हो जाने के बाद रिक्शा चालक पिता ने 11 वर्षीय बेटी को नोएडा निवासी एक परिचित के घर छोड़ दिया। बालिका का अंजान परिवार को छोड़कर निकली और रास्ता भटक गई। ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने बालिका से पूछताछ कर उसे न केवल पिता के सुपुर्द किया, बल्कि उसे बेटी को पढ़ाने व ख्याल रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर शाम कुलेसरा क्षेत्र में एक बालिका संदिग्ध हालात में भटक रही थी। महिला कांस्टेबल नरगिस जंग ने उससे पूछताछ की। बालिका ने जानकारी दी कि उसका नाम जया है। वह शेखपुरा की रहने वाली है और उसके पिता का नाम ब्रजमोहन है।

पुलिस का कहना है कि ब्रजमोहन पहले मुजफ्फरनगर के एक थाने में खाना बनाने का काम करता था और अब रिक्शा चलाता है। बालिका खतौली क्षेत्र के गांव शेखपुरा की रहने वाली है लेकिन वह कस्बे की जानकारी नहीं दे पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका अपने भाई व पिता के साथ रहना चाहती है

​बालिका ने यह भी बताया कि उसकी मां कुछ माह पहले सबसे छोटे भाई को लेकर लापता हो गई और पिता ने उसे नोएडा सेक्टर-28 निवासी परिवार के पास काम करने के लिए छोड़ दिया। बालिका कहना है कि वह अपने भाई व पिता के साथ रहना चाहती है। इसलिए अंजान परिवार में उसका मन नहीं लगा और वह वहां से निकलकर रास्ता भटक गई।

पुलिस ने खतौली थाने में आदि में संपर्क कर उसके पिता को बुलाया और बालिका सही ढंग से भरणपोषण न करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर उसके सुपुर्द कर दिया।

लड़की की मां के लापता होने के बाद पिता ने उसे नोएडा निवासी अपने परिचित के यहां काम करने के लिए छोड़ दिया था। लड़की का वहां मन नहीं लगा इसके चलते वह घर जाने के लिए निकलकर रास्ता भटक गई। उसके पिता को बुलाकर लड़की को उसके सुपुर्द कर दिया गया है।-अजय यादव, ईकोटेक-3 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें