फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस महिला ऑडियो वायरल मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस को कॉल करने वाली महिला ने योगी को भी की है अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन

नोएडा। प्रदेश के एक आईपीएस के साथ महिला का ऑडियो वायरल होने के बाद अब महिला के कारनामे सामने आ रहे हैं। यह महिला प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी अभद्र व अश्लील टिप्पणी कर चुकी है। फेसबुक पोस्ट पर मुख्यमंत्री के लिए अश्लील टिप्पणी के साथ महिला ने अपनी फोटो डाली थी। इस मामले में हाथरस के मुरसान थाने में शिकायत भी की गई थी।
आईपीएस के साथ ऑडियो वायरल होने के बाद महिला के कुछ और ऑडियो वायरल हो गए। इसमें महिला दोस्ताें के साथ बात कर रही है। इसमें चार आईपीएस को लेकर ऐसे बातें कर रही है जैसे वे उसके नजदीकी हैं। ये सभी आईपीएस नोएडा, गाजियाबाद में तैनात रह चुके हैं। महिला इसके अलावा गाजियाबाद के एसएसपी रह चुके अधिकारी को भी हटाने की मांग कर चुकी है। ये अधिकारी प्रदेश में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। महिला अधिकारियों की पोस्टिंग होने के बाद उनसे मिलती है और उन्हीं के नाम पर ठगी करती है। इस महिला के खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगने का भी मामला दर्ज है। महिला ने फर्जी दस्तावेज देकर पासपोर्ट बनवाया है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिला के पांच वायरल ऑडियो
आईपीएस के साथ बात करने वाली महिला के पांच ऑडियो वायरल हो रहे हैं। पहला ऑडियो 1.50 मिनट, दूसरा 57 सेकेंड, तीसरा 21 सेकेंड, चौथा 1.15 मिनट और पांचवां 1.21 मिनट का है। इनमें यह महिला किसी दूसरी महिला से बात कर रही है। इसमें कई आईपीएस अधिकारियों के लिए अभद्र बातें कर रही है। कुछ आईपीएस अधिकारियों का नाम ले रही है। बातचीत से लग रहा है कि वह महिला दूसरी महिला को आईपीएस अधिकारियों से कथित नजदीकी बता रही है।
न्यूज एंकर का फर्जी फोटो लगाकर की थी ठगी
पुलिस से शिकायत की गई थी कि इस महिला ने अंग्रेजी न्यूज चैनल की एंकर का फर्जी फोटो फेसबुक पर लगा दिया था। उसने न्यूज एंकर बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों से ठगी कर ली। इस मामले की जांच भी गाजियाबाद पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारियों की खींचतान का नतीजा
नोएडा, गाजियाबाद से लेकर दिल्ली तक इस मामले पर चर्चा होती रही। चर्चा के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण को कुछ आईपीएस के बीच की खींचतान बताई जा रही है जो एक दूसरे को नीचे गिराने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इस शह व मात के खेल में दोनों तरफ से आईपीएस लामबंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें