फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

police muthbhed

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद व संभल के ध्यानार्थ

मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के तीन बदमाशों को लगी गोली
कुल पांच बदमाश गिरफ्तार, तीनों घायलों पर है 25 हजार का इनाम
चेकिंग के दौरान रोकने पर की फायरिंग, सेक्टर-14 ए के पास हुई मुठभेड़
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस और बावरिया गिरोह के बीच मुठभेड़ में सरगना समेत तीन बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने बुधवार देर शाम सेक्टर-14ए के पास से तीन घायलों समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लूट का डंफर, 5 तमंचे और 15 कारतूस मिले हैं। वहीं, एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि टीम देर शाम सेक्टर-14ए के पास नाले के सामने चेकिंग कर रही थी। एक डंपर को रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लग गई। बदमाशों की पहचान धौलाना निवासी अजय बावरिया, भाई ढालू और संभल निवासी किशनपाल के रूप में हुई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों के पैर में गोली लगी है। वहीं, इनके अलावा पुलिस ने संभल निवासी अर्जुन व अनिल को दबोच लिया।
विज्ञापन


सरगना अजय पर दर्ज हैं एक दर्जन मुकदमे
गिरोह का सरगना अजय बावरिया है। दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में यह गिरोह फैला हुआ है। इस पर नोएडा के अलावा मुरादाबाद, बुलंदशहर, लखनऊ, अमरोहा से लेकर कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को किसी बड़ी डकैती की फिराक में बदमाश आए थे।

दनकौर से लूटा था डंपर
एसएचओ मनोज पंत ने बताया कि बदमाशों ने एक सप्ताह पहले ही दनकौर इलाके से डंपर लूटा था। वहीं, पिछले महीने सेक्टर-19 के पास महिला को बंधक बनाकर नकदी लूटी थी। दोनों मामलों में अजय व उसके गुर्गे वांछित थे। पुलिस ने लूट का डंपर व महिला से लूटी रकम बरामद की है। बदमाशों के पास से डेढ़ लाख रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन


वर्जन
बदमाश बावरिया गिरोह के हैं। सर्दी के मौसम में डकैती की फिराक में नोएडा आए थे। पुलिस की टीम की सक्रियता से मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन को गोली गली है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को इनाम दिया जाएगा।
डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें