फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया कंपनी पर स्टेट कंपनी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: सरिया कंपनी पर स्टेट जीएसटी का छापा
विज्ञापन

छह घंटे चली कार्रवाई, 1.5 करोड़ कर एवं जुर्माना वसूला
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित छपरौला में केएल राठी सरिया निर्माता कंपनी पर छापा मारा। करीब छह घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान बिना प्रपत्रों के 2.90 करोड़ रुपये का माल सीज किया गया, जबकि 1.5 रुपये कर एवं जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सरिया निर्माता कंपनी में कर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। अतिरिक्त आयुक्त ग्रेड टू धर्मेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। कई दिनाें से अनुसंधान शाखा के अधिकारी कंपनी के माल वाहनों की सघन निगरानी कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक कंपनी के रिकॉर्ड की जांच की गई तो भारी मात्रा में माल बिना प्रपत्रों के पाया गया। एसआईबी के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार दुबे और एमपी सिंह के नेतृत्व में करीब 30 अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को कंपनी में छापा मारकर छह घंटे तक दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें