नानकमत्ता में ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी दलबीर बिष्ट बुधवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में लगे नल पर पानी भरने गया था। यहां वह मोबाइल पर बात करने लगा। इसी बीच बाइक सवार तीन लोग उसके पास आए और और झपट्टा मारकर उसके मोबाइल को छीन लिया। विरोध करने पर उन्होंने तमंचे की बट सिर पर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने दौड़कर बाइक में पीछे बैठे एक व्यक्ति को धर लिया, जबकि दो अन्य युवक हत्थे नहीं चढ़े और मय मोबाइल के मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। जिससे पुलिस उसके दो अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।