फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्पलाइन है, ऐप भी है, लेकिन अपनी मदद खुद करें
विज्ञापन

- वुमेन पॉवर लाइन की कॉल पहुंचेगी दिल्ली एंटी टेरर सेल
- डायल 100 ऐप डाउनलोड़ के लिए नहीं मिलेगी समय से ओटीपी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए नित्य नई योजनाएं लाई जा रही हैं। सरकार द्वारा लोगों को सुरक्षा देने के लिए डायल 100 ऐप, वुमेन पॉवर हेल्पलाइन जैसी कई टेक्नोलॉजी से संबंधित सुविधाएं शुरू की गई हैं। लेकिन यदि आप नोएडा में रह रहे हैं तो इन सुविधाओं पर भरोसा करना आपको खतरे में डाल सकता है। तकनीकी असुविधा के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। क्योंकि नोएडा का सिस्टम 4जी के दौर में भी स्लो चल रहा है।
नोएडा प्रशासन वुमेन पॉवर लाइन के जरिये कई लोगों की मदद का दावा करता आया है। जब इसकी पड़ताल के लिए वुमेन पॉवर लाइन के नंबर 1090 पर कॉल किया गया तो अलग ही तस्वीर सामने आई। कॉल वुमेन पॉवर लाइन की जगह दिल्ली एंटी टेरर सेल में लगा। जहां फोन एएसआई अमनवीर ने उठाया। जब उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब नोएडा का कॉल उन्हें आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास अक्सर नोएडा से वुमेन पॉवर लाइन पर किए जाने वाले कॉल आते रहते हैं। यूपी वुमेन पॉवर लाइन और दिल्ली एंटी टेरर सेल का एक ही नंबर है, इसलिए ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुमेन पॉवर लाइन की कार्यप्रणाली के साथ-साथ यूपी 100 ऐप योजना के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। गूगल प्ले स्टोर पर जाकर हमने यह ऐप डाउनलोड तो कर लिया। लेकिन इसमें रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के समय मेल और मोबाइल नंबर पर अलग-अलग ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाता है। ओटीपी डालने के लिए एक निश्चित समयावधि होती है। लेकिन जब ओटीपी डालने के लिए प्रक्रिया शुरू की तो पता चला कि ओटीपी समय से नहीं मिल पा रहा है। ओटीपी करीब पांच मिनट बाद मोबाइल नंबर पर आया, जबकि मेल पर ओटीपी लंबी समयावधि तक नहीं पहुंचा। रविवार को दो बार प्रयास करने के बाद भी जब रजिस्ट्रेशन में सफल नहीं हुए तो सोमवार को पुन: प्रयास किया गया, लेकिन नतीजा पूर्ववत रहा। सरकार ने लोगों के लिए योजनाएं तो कई बनाई हैं, लेकिन इसे तकनीकी खामी कहें या प्रशासनिक लापरवाही, इन योजनाओं के भरोसे आम इंसान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता है। यूपी 100 ऐप के बारे में जब प्ले स्टोर पर रिव्यू चेक किए तो वहां कई लोगों द्वारा शिकायत भरे कमेंट लिखे दिखे।
-----------
डायल 100 ऐप में कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। जल्द सुधार होगा।
- होम सिंह यादव, प्रभारी, डायल 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें