फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे से झाडू़ लगवाने का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित
विज्ञापन


अभद्र भाषा का भी किया था प्रयोग, एसएसपी ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। कस्बे के चौराहे पर बच्चे से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल होने और क्षेत्राधिकारी की सिफारिश पर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेवर कोतवाली में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया। घटना रविवार शाम की है। जब बच्चे से झाडू़ लगवाते हुए आरोपी सिपाही का मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया था, जिसके बाद गुस्साए सिपाही ने उन्हें बुरा-भला कहा। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ-द्वितीय को सौंपी है।
वाहनों की चेकिंग के लिए जेवर के मुख्य चौराहे पर जेवर कोतवाली पुलिस की जीप रविवार शाम पहुंची थी। आरोप है कि जीप जेवी-2 का चालक धर्मेंद्र चौराहे के पास ही जीप खड़ी करने के बाद दुकानदार के यहां काम करने वाले बच्चे से आए दिन झाडू़ लगवाता था। रविवार को मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने सिपाही की इस करतूत का वीडियो बना लिया, जिससे सिपाही भड़क गया ओर उसने डंडे से इशारा करते हुए विडियो बनाने वालों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्राधिकारी जेवर तक पहुंचा। क्षेत्राधिकारी ने मामले को एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा तक पहुंचाया। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही को निलंबित कर जांच सीओ ग्रेटर नोएडा-द्वितीय पीयूष कुमार को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सिपाही धर्मेंद्र का कहना है कि शाम के वक्त दुकानदार ही मासूम बच्चे से दुकान के आगे दिनभर में फैली गंदगी को साफ कराता था। वीडियो को अगर ध्यान से देखा जाए, तो उसमें मैं बच्चे के साथ स्वयं सफाई कर रहा हूं।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें