फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच कंपनी से करोड़ो की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: सॉफ्टवेयर के नाम पर फ्रांस की कंपनी से 3 करोड़ ठगे
विज्ञापन

कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर की एक कंपनी ने सॉफ्टवेयर बनाने के नाम पर फ्रांस की एक कंपनी से 3.4 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोप है कि पहचान छिपाकर पहले अनुबंध किया गया। इसके बाद तय समय पर काम नहीं किया गया। फ्रांस की कंपनी की तरफ से कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पेरिस निवासी डॉ. ब्रटरेड फ्रांस में आईटी कंपनी चलाते हैं। पिछले साल जब देश में मेक इन इंडिया की बात चल रही थी तो उनकी कंपनी का नोएडा की कंपनी जैनटाटेक के साथ मोबाइल एप्लीकेशन बनाने के लिए अनुबंध हुआ था। अनुबंध के दौरान नोएडा की कंपनी के डायरेक्टर प्रबोध कुमार और धर्मेंद्र भास्कर से मुलाकात हुई। आरोप है कि नोएडा की जैनटाटेक कंपनी ने उनका ऑर्डर समय पर पूरा नहीं किया। इस कारण काफी राजस्व का नुकसान हुआ। इस दौरान धर्मेंद्र भास्कर ने फ्रांस की कंपनी से कहा कि वह तीन महीने में काम पूरा कर सकता है और आर्थिक मदद से बचा सकता है। इसके लिए फ्रांस की कंपनी ने धर्मेंद्र की मांग पर पेरिस में रहने से लेकर खाने तक का खर्च उठाया। इस दौरान धर्मेंद्र ने लगभग 3.4 करोड़ रुपये एेंठ लिए। इसके बाद भी काम अधूरा रहा और वह भारत वापस आ गया। अब धर्मेंद्र न तो पैसे वापस कर रहा है और न ही काम पूरा करके दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें