फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 5 जुआरियों को किया अदालत में पेश, एक का नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलथान में छापा मारकर पुलिस ने 5 जुआरियों को पकड़ा
विज्ञापन

- सोमवार देर रात कार्रवाई, मंगलवार को किया अदालत में पेश, एक को नहीं मिली जमानत
- जुआरियों से 2 हजार रुपये बरामद, एक दर्जन जुआरी मौके से भागने में कामयाब रहे
नगीना। गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर नगीना पुलिस ने सोमवार देर रात मूलथान गांव से पांच जुआरियों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ नगीना थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपियों को फिरोजपुर झिरका की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने चार आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। जबकि पांचवें आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात साढ़े 12 बजे के आसपास मूलथान गांव में छापा मारा। आधी रात के बाद की गई कार्रवाई में पांच जुआरियों से दो हजार रुपये बरामद किए गए। जबकि एक दर्जन जुआरी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने भाग रहे जुआरियों का एक किलोमीटर तक पीछा किया। वह सरसों और अनाज के खेतों में जाकर छुप गए। पकड़े गए जुआरियों से ताश के पत्ते भी बरामद हुए हैं। आरोपियों को मंगलवार को फिरोजपुर झिरका की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मूलथान गांव के इकराम, शौकीन, आजाद और दिलशाद को जमानत पर रिहा कर दिया। जबकि तौफीक को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। क्योंकि उसके खिलाफ पहले से एक गैर जमानती अभियोग दर्ज था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि पांचों जुआरियों पर केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया गया। एक को छोड़कर सभी को जमानत मिल गई। मूलथान गांव से रात्रि दबिश के दौरान पकड़े गए जुआरियों ने अन्य दर्जनों साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन


दो शराबियों को पुलिस ने दबोचा, जमानत पर छूटे
नगीना। शराब पीकर हुड़दंग कर रहे दो शराबियों को नगीना पुलिस ने देर रात मांड़ीखेड़ा गांव से काबू किया। पुलिस ने रात में ही ग्रामीणों की जमानत पर आरोपी दोनों को छोड़ दिया। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि गांव नांगल मुबारिकपुर के निवासी महेंद्र और मुकेश सोमवार रात मांड़ीखेड़ा में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को रात में ही नगीना थाने से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें