दर्द निवारक तेल व्यापारियों पर पुलिस की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। ठंडा व दर्द निवारक तेल व्यापारी बृजेश रावत के जुड़वा बच्चों के अपहरण मामले को लेकर ठंडा तेल व्यापार से जुड़े व्यापारियों पर पुलिस अधिकारियों की खासी नजर है। जिसमें परिक्रमा मार्ग पर खुली तीन दर्जन से अधिक ठंडा तेल बेचने वाले दुकानदारों से भी पूछतांछ की जा रही है। अधिकतर दुकानदार अपहृत बच्चों के पिता से ही ठंडा तेल लेते है। ऐसे दुकानदारों के ऊपर भी एमपी व यूपी की पुलिस नजर रख रही है। दुकानदारों के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। रींवा आईजी चंचलशेखर ने बताया कि सभी प्रतिस्पर्धी पर नजर है। पूरी संभावना है कि पारिवारिक कारण के अलावा यदि कोई अन्य कारण होंगे तो यही व्यापारिक कारण हैं।