फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू - अवैध तरीके से एलपीजी सिलेंडर बेचने का आरोपी काबू, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध तरीके से एलपीजी सिलेंडर बेचता व्यक्ति काबू, मामला दर्ज
विज्ञापन

तावडू। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस ने गांव खोरी कलां में छापेमारी कर अवैध तरीके से एलपीजी सिलेंडर बेचते हुए एक व्यक्ति को काबू किया है। उसके पास से 4 भरे हुए और 12 खाली एलपीजी सिलेंडर मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति तावडू चांद सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि अताउल्ला, निवासी गांव उटावट जिला पलवल गांव खोरी कलां में किराये की एक दुकान में अवैध तौर पर घरेलू गैस बेचने और छोटे सिलेंडर में रीफिलिंग करने का धंधा करता है। वह खोरी कलां सहित आसपास रहने वाले लोगों को ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा है। सूचना मिलने पर निरीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे जहां पर आरोपी को सिलेंडर सहित काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार मौके से 16 घरेलू गैस सिलेंडर, गैस निकालने वाली एक पाइप और लोहे की एक रॉड बरामद हुई। बरामद किए गए सिलेंडरों में चार एचपी कंपनी के भरे हुए, 11 इंडेन और एक भारत गैस कंपनी के पाए गए। पुलिस द्वारा किसी तरह की परमिशन मांगने पर आरोपी बिक्री से संबधित कोई अनुमति प्रमाण पत्र पेश नहीं कर पाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें