फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूटी, बाइक सवार छात्र मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने चेन लूटी
विज्ञापन

नोएडा। कार सवार बदमाशों ने सेक्टर-100 में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक से गन प्वाइंट पर चेन लूट ली। घटना के समय युवक अपने साथी के साथ एक सगाई समारोह से लौट रहा था। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निठारी निवासी राहुल शर्मा एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह गुरुवार को सेक्टर-46 बारातघर से एक सगाई समारोह से करीब 2:30 बजे अपने साथी सुभाष के साथ बाइक से वापस घर के लिए निकले। जब वे सेक्टर-100 से सेक्टर-49 की तरफ जा रहे थे। तभी एक कार सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और कार से निकलकर एक युवक ने गन प्वाइंट पर चेन लूट ली। ब्यूरो
विज्ञापन


दो बाइक की टक्कर में किशोर की मौत
नोएडा। सेक्टर-73 जनता फ्लैट के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सर्फाबाद निवासी नितिन (12) और अभिषेक (18) चचेरे भाई हैं। नितिन कक्षा आठ में पढ़ता था और अभिषेक मैकेनिक का काम करता है। बुधवार शाम सात बजे अभिषेक नितिन के साथ बोतलबंद पानी लेने सेक्टर-73 जा रहा था। सेक्टर-73 में उनकी बाइक की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जबकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीसरे युवक को मोरना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई। उसके पेट और सीने में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस ने बताया कि किशोर छात्र यदि हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी। क्योंकि सिर में चोट लगने से मौत हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें