फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में लव जेहाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में लव जिहाद
विज्ञापन


धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी
युवती को पता चली हकीकत तो जबरन धर्मांतरण की कोशिश
- पहले से शादीशुदा युवक ने ज्वेलरी के बदले लिया लोन, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक मुसलिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती से शादी कर ली। उसकी ज्वेलरी के बदले 1.80 लाख रुपये का लोन ले लिया। शादी के दो साल बाद युवती को पति के धर्म का पता चला। इसके बाद वह युवती को धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने लगा। उसने युवती के साथ मारपीट भी की। आरोपी पहले से भी शादीशुदा था। युवती ने पुलिस से शिकायत की तो फरार हो गया। मंगलवार को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती सदरपुर में मां के साथ रहती है। वह विधवा थी और उसका पांच साल का बच्चा है। युवती की दोस्ती सेक्टर-45 निवासी अनिल सरकार से हुई। अनिल मूल रूप से बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। गहरी दोस्ती के बाद दोनों ने शादी का निर्णय लिया। युवती ने मां को बताया कि जून 2016 में दोनों की शादी पश्चिम बंगाल के मालदा में एक मंदिर में हुई। युवती का आरोप है कि शादी के बाद वह 3-4 बार गर्भवती हुई, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर आरोपी उसका गर्भपात करा देता था। शादी के करीब 2 साल बाद युवती को पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं, मुसलिम है और उसका नाम अनिल नहीं, तनवीर आलम है। युवती ने पति से इस बारे में बात की तो तनवीर ने उसकी पिटाई कर दी और जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश करने लगा। युवती मुसलिम धर्म अपनाने के लिए तैयार नहीं हुई तो जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी सभी ज्वेलरी ले ली और उसके बदले 1 लाख 80 हजार रुपये का लोन ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन से पता चला कि शादीशुदा है तनवीर
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर को पति के मोबाइल पर एक फोन आया तो कॉलर महिला थी। उसने आफरीन नाम बताते हुए खुद का तनवीर की पत्नी बताया। इससे पता चला कि तनवीर पहले से शादीशुदा है। बातचीत में यह भी पता चला कि तनवीर दोनों ही युवतियों को धोखा दे रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बहुत गंभीर है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें