फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पोलो खेल से जुड़े घोड़े की चोट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में पोलो से
जुडे़ एक घोडे़ की मौत

तावडू़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक केंटर व ट्राले के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में केंटर में लदे पांच घोड़ों में से एक घोडे़ की चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गईं। मृत घोड़ा कीमती व बढ़िया नस्ल का बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी केंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बालेतर रावलगढ़ जिला जोधपुर निवासी मदन सिंह ने बताया कि वह नीमड़ा राजस्थान स्थित राघव राव यादव के घोड़ा फार्म हाउस पर घोड़ों की देखभाल करता है। सोमवार को वह अपने मालिक के कहने पर पोलो खेल से जुडे़ पांच कीमती घोड़ों को केंटर में लादकर जयपुर से नोएडा फार्म हाउस पर ला रहा था। पीड़ित के अनुसार वह केंटर चालक के साथ गाड़ी में बैठा हुआ था। आरोप है कि केंटर चालक गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। कई बार आरोपी केंटर चालक को वाहन ठीक से व कम गति में चलाने को बोला गया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी चालक की इस लापरवाही के कारण सोमवार सुबह करीब 8 बजे जब केंटर केएमपी पर गांव धुलावट के निकट पहुंचा तो सामने जा आ रहे रहे एक ट्राले से केंटर टकरा गया। हादसे में एक घोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मदन सिंह ने बताया कि मृत घोडे़ को नोएडा फार्म हाउस में दफनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें