फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीएनएस में आई खराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीएनएस में आई तकनीकी खराबी, पुलिस परेशान
विज्ञापन

नोएडा। सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) सॉफ्टवेयर इन दिनों एक वायरस की चपेट में आ गया है। इससे कई थानों में आनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने समेत अन्य कार्य में बाधा आ रही है। कंप्यूटर अपनेआप ही हैंग होकर बंद हो जा रहे हैं। दरअसल, सीसीटीएनएस पर वायरस का हमला पिछले सप्ताह से है। उसी के कारण सॉफ्टवेयर पर आनलाइन काम नहीं हो पा रहा है। सभी थानों में रिपोर्ट दर्ज होने में दिक्कत आ रही है। कम्प्यूटर ऑपरेटर इससे परेशान हैं। अधिकारियों की मानें तो कोतवाली सेक्टर-39,20 और सेक्टर-24 में सबसे अधिक दिक्कत रही। हालांकि आला अधिकारी वायरस अटैक न बताकर साफ्टवेयर में परेशानी आना बता रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


थानों में मोबाइल नेटवर्क कर रहा परेशान
नोएडा। थाना सेक्टर-39 और सेक्टर-49 में पिछले करीब 15 दिन से सीयूजी मोबाइल का नेटवर्क परेशान कर रहा है। जिससे शिकायत करने वाले लोगों की कॉल अटैंड नहीं की जा पा रही है। चूंकि कई-कई बार फोन मिलाने पर भी बात नहीं हो पा रही है। इंस्पेक्टरों को थाने से बाहर जाकर बात करनी पड़ रही है। दरअसल, जिले भर में एक निजी कंपनी से सीयूजी कनेक्शन ले रखे हैं। पिछले करीब 15 दिन से सेक्टर-39 और सेक्टर-49 थानों में नेटवर्क की परेशानी आ गई है। जिससे संबंधित कंपनी के नेटवर्क नहीं मिल रहे हैं। थाने के आफिस में बैठने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के पास यदि कोई कॉल आती है तो उसे सुनने के लिए आसपास भागना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें