हरियाणा झज्जर, पलवल के ध्यानार्थ
---------
हेडिंग: 1.54 करोड़ का चोरी हुआ पान मसाला खरीदा, गिरफ्तार
नोएडा से कर्नाटक के लिए निकला था ट्रक
आरोपी ने चालक-परिचालक से खरीदा था पान मसाला
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पुलिस ने डीएस ग्रुप (धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड) के चोरी हुए पान मसाले को खरीदने वाले एक आरोपी को नासिक से गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद किया गया माल करीब 1.54 करोड़ रुपये का है। वहीं, इसे माले बेचने वाले ट्रक चालक और परिचालक अभी फरार हैं।
सीओ राजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर-67 में डीएस ग्रुप का गोदाम व उत्पादन केंद्र हैं। एक ट्रांसपोर्टर से माल भेजने और मंगाने के लिए ट्रक लिए जाते हैं। 350 कार्टन रंजनीगंधा पान मसाला कर्नाटक के हुबली जाना था। इसके लिए एवीजे लॉजिस्टिक ने न्यू कोलकाता दिल्ली हाइवे कंपनी सिक्स माइल स्टोन से ट्रक लिया गया था। 13 जुलाई को चालक झज्जर निवासी मुमताज और पलवल निवासी सब्बू पान मसाले से भरे ट्रक को लेकर नोएडा से निकले थे। एवीजे लॉजिस्टिक कार्यालय से 17 जुलाई को जब संपर्क किया गया तो चालक ने बताया कि वह मध्यप्रदेश पहुंचा है। जब 18 जुलाई को संपर्क किया गया तो मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद संबंधित कंपनी ने चालक व परिचालक पर संदेह जताते हुए कोतवाली सेक्टर-24 में मामला दर्ज करा दिया। सीओ ने बताया कि जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने नासिक से 1.54 करोड़ रुपये के माल को खरीदने वाले आरोपी महाराष्ट्र के रायगढ़ निवासी डूंगर सिंह मगसेराज पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से माल भी बरामद करके वहीं की पुलिस-प्रशासन के सुपुर्द किया गया है।
------------
चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-49 पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया एटीएम, महंगी घड़ी और 5 मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी पुलिस को रात में घूमते हुए होशियारपुर मेन गेट के पास संदिग्ध हालात में घूमते हुए मिले थे। इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस गश्त कर रही थी। रात में होशियारपुर गेट के पास से जब पुलिस गाड़ी निकली तो वहां से दो युवक छिपते दिखाई दिए। पुलिस ने उनको दबोच लिया और पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे। उनसे 5 मोबाइल बरामद हुए और एक महंगी घड़ी भी मिली। जबकि 2 चोरी किए गए एटीएम भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान निठारी निवासी मोनू और होशियारपुर निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है।