बंटी हत्याकांड : 30 मोबाइल की लोकेशन से मिलेगा हत्यारे का सुराग
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-4 में बंटी हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल के 20 मीटर क्षेत्र में करीब 1900 मोबाइल की लोकेशन की जांच की है। इनमें करीब 30 मोबाइल ऐसे हैं जिनसे हत्यारों की पहचान हो सकेगी। हालांकि, पुलिस को सीसीटीवी से भी सुराग मिला है। फुटेज को लैब भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी बंटी (24)20 जुलाई की रात मौसेरे भाई अर्जुन के साथ सेक्टर-27 से बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। रास्ते में एक बदमाश लूटपाट करके भाग रहा था। बंटी ने बाइक रोकी तो बदमाश को लगा कि वह दोनों उसे पकड़ लेंगे। उसी दौरान बदमाश ने गोली चला दी और उससे बंटी की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर थाना-20 मनीष सक्सेना ने बताया कि जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।