फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर नगर पंचायत ईओ सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत ईओ सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया फर्जीवाड़े का मुकदमा
- 50 लाख की संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कर वसीयत कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान में कुछ लोगों ने नगर पंचायत ईओ से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराकर 50 लाख रुपये की प्रॉपर्टी दो लोगों के नाम वसीयत करा ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस और जिलाधिकारी से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर न्यायालय की शरण में पहुंचा। न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित रोहताश ने दी गई शिकायत में बताया कि 13 जून 2018 को चाचा मुरारीलाल पुत्र रामचंद निवासी कानूनगोयान की मृत्यु हो गई थी। उसके दूसरे चाचा भोजराज व सतपाल और उनके बेटे सुरेंद्र व कन्हैयालाल ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ला से साठगांठ कर फर्जी तरीके से 13 अगस्त 2018 का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया। इसके बाद आरोपियों ने 31 जुलाई को मुरारीलाल की मृत्यु के बाद उनकी 50 लाख की प्रॉपर्टी की वसीयत सुरेंद्र व कन्हैयालाल के नाम करा दी। जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पहले अधिशासी अधिकारी से करते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र को निरस्त करने की अपील की। इसके बाद जिलाधिकारी और संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने जेवर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार शुक्ल, भोजराज, सतपाल, कन्हैयालाल, सुरेंद्र कुमार, दिलशाद, कदीर खान साबरी सहित सात लोगों को खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें