फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देकर मारुति कंपनी के महाप्रबंधक से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर मारुति के महाप्रबंधक से लूट
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देकर स्कूटी सवार बदमाशों ने नकदी व गहने लूटे
झंडेवालान मंदिर के पास वारदात, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर मारुति सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक से लूटपाट की। गोली मारने की धमकी देकर नकदी, गहने और अन्य महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गए। पहाड़गंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

अनिल भारद्वाज (41) सपरिवार कमला नगर में रहते हैं। शनिवार सुबह वे सेंट कोलम स्कूल में स्वीमिंग क्लास के बारे में पूछताछ करने गए थे। वहां से कार में घर जाते वक्त झंडेवालान मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। दोनों हेलमेट पहने हुए थे। पास आने पर एक युवक ने पहचानने की बात कही। अनिल के अनभिज्ञता जाहिर करने पर बदमाश ने उनके कनपटी पर पिस्टल लगा दी। धमकाकर 12 हजार रुपये और सोने की चेन सहित पर्स लूट लिया। पर्स में कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें