शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप
नोएडा। दिल्ली निवासी व नोएडा के एक स्कूल में शिक्षिका ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई वर्ष तक दुष्कर्म किया। वह काफी समय तक लिव इन में रही थी। गर्भवती होने पर युवक, उसके पिता और मां ने उसका गर्भपात भी कराया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने आरोपी युवक, पिता और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो
किशोरी से पड़ोसी युवक ने की अश्लील हरकत
नोएडा। किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी ने उससे छेड़खानी कर दी। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली फेज थ्री पुलिस से मामले की शिकायत की है। मूलरूप से बिहार निवासी की 13 वर्षीय बच्ची सोमवार शाम को कमरे में अकेली थी। इस बीच पड़ोसी युवक उसके कमरे में घुस गया और अश्लील हरकत करने लेगा। विरोध करने पर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां भाग गया। ब्यूरो