फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले सुराग, आज हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिले सुराग, आज हो सकता है खुलासा
विज्ञापन

गुरुग्राम। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कृष्ण कांत शर्मा की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव को गोली मारने वाले गनमैन महिपाल को लेकर गुरुग्राम पुलिस आज अहम खुलासा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बीते चार दिन में गठित एसआईटी के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। मंगलवार शाम तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया था। वहीं, बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, इसे लेकर बुधवार को अहम प्रेसवार्ता बुलाई गई है जिसमें गोली मारने के कारणों का खुलासा हो सकता है।
13 अक्तूबर को सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट के बाहर हुई वारदात में जज के गनमैन महिपाल ने शॉपिंग करके अपने बेटे के साथ लौट रही जज की पत्नी रितु और उसके बेटे ध्रुव को सरेराह गोली मार दी थी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां रितु की मौत हो गई। घटना के चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिपाल ने कई बार बयान बदले हैं। ऐसे में जज की पत्नी और उनके बेटे को गोली मारने का खुलासा अभी तक सस्पेंस ही बना हुआ है। पुलिस आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को भी आरोपी की पत्नी और मां समेत उसके ममेरे भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


मेदांता लौटे जज
पत्नी की मौत के बाद अपने पैतृक शहर हिसार में दाह संस्कार करने के बाद मंगलवार को एडीजे कृष्ण कांत शर्मा दोबारा मेदांता अस्पताल लौट आए। मंगलवार को अस्पताल लौटने के बाद उन्होंने डॉक्टरों से बेटे ध्रुव के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें