फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हैल्प लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पीड़िता के पति को थाने में बैठाया
विज्ञापन

- रबूपुरा के फूल विहार मोहल्ले में दो महिलाओं के बीच हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा।
क्षेत्र के फूल विहार मोहल्ले में बुधवार को दो महिलाओं के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। उनमें से एक महिला को हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करना भारी पड़ गया। आरोप है कि पुलिस ने शिकायतकर्ता पीड़िता के पति को पकड़कर थाने में बैठा लिया। शाम तक महिला अपने पति को छुड़वाने के लिए कोतवाली के चक्कर लगाती रही। वहीं पुलिस इस तरह के मामले से इनकार कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला फूल विहार निवासी दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर दूसरी महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला हेल्पलाइन 1090 पर कर दी। सूचना पाकर रबूपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर नाराजगी जताई और पीड़िता के पति को ही हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसके पति को हवालात में बंद कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। साथ ही उस पर दूसरे पक्ष से साठगांठ कर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। उधर थाना प्रभारी राजवीर का कहना है कि इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें