फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिसी के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा और मैनपुरी के ध्यानार्थ
विज्ञापन



बीमा की रकम कई गुना करने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

सेवानिवृत्त अधिकारी से साढे़ 17 लाख रुपये हड़पे
20 से अधिक लोगों को बना चुके हैं अपना शिकार

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
जीवन बीमा की रकम कई गुना करने के नाम पर ठगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी को साढे़ 7 करोड़ रुपये की रकम दिलाने की एवज में उससे साढे़ 17 लाख रुपये हड़प लिए। जब कुछ नहीं मिला, तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके कुछ रकम बरामद की है। आरोपियों की पहचान आगरा के गौराला निवासी धर्मेंद्र और मैनपुरी के नंगला काले गांव निवासी कुलदीप के रूप में हुई। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कबूल किया है उन्होंने 20 पॉलिसी धारकों से लाखों रुपये की रकम हड़पी है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 थाना इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-6 निवासी गोपाल कृष्ण भारत सरकार से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने बैंक से जीवन बीमा पॉलिसी ले रखी है। अगस्त में पॉलिसी पूरी हो रही है, मगर कुछ माह से एक निजी कंपनी के पॉलिसी एजेंट बनकर कुछ लोगों ने उनको लालच दिया कि यदि वह साढे़ 17 लाख रुपये और निवेश कर देंगे, तो उनको साढे़ 7 करोड़ रुपये अगस्त तक मिल जाएंगे। वह झांसे में आ गए। आरोपियों ने अपने नाम से दो युवकों को भेजा और रकम का चेक लेकर अपने खाते में भुना लिए। इसके बाद जब उन्होंने एक दिन फोन किया तो सारे मोबाइल नंबर बंद मिले।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें