फैशन शो के विजेता बने अर्थव, अविरल व रनिशा
ग्रेटर नोएडा। शहर के एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार की रात उबंटू कार्निवाल का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की प्रधानाचार्या रीना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा चार से 11 तक के बच्चों ने गेम्स की स्टॉल लगाई थी। बेबी शो मेें काशवी को हेल्दीएस्ट बेबी, हेजल व श्रीम मिश्रा को बेस्ट ड्रेस बेबी, रूद्रन पंवार और लक्षिता को एक्टिव बेबी का पुरस्कार दिया गया। फैशन शो के जूनियर विंग में अर्थव प्रताप सिंह और सीनियर विंग में अविरल सिंह व रनिशा अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ब्यूरो
------------------
क्रिसमस से पूर्व शहर में निकली गई शोभायात्रा
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा वन स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ईसाई समाज के लोगों ने भाग लिया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगबिरंगी पोशाक पहनकर वाहनों पर ईसा मसीह से जुड़ी झांकियां दिखाई। यात्रा सेंट जोसेफ चर्च से बीटा एक, जगत फार्म, गामा दो, बीटा दो और अल्फा एक से होकर स्कूल पहुंची। यात्रा में सवार वाहनों को लाल सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। स्कूल का प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और प्रेम भाव बढ़ाना रहा। यात्रा शुरू होने से पहले चर्च में प्रार्थना भी की गई। ब्यूरो
----------
गरीब लोगों को बांटे कपड़े
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसायटी के लोगों ने रविवार को गरीब लोगों को गर्म कपड़ेे बांटे। सोसायटी के कुछ लोगों ने चंदा एकत्र कर कपड़े खरीदे। गेट नंबर तीन पर वस्त्र वितरण अभियान शुरू किया। 100 से अधिक लोगों को कपड़े बांटे गए। ब्यूरो
-------------
400 छात्राओं को बांटी भागवत गीता
ग्रेटर नोएडा। साकीपुर गांव स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में इस्कॉन मंदिर और एक निजी कंपनी के अधिकारियों ने 400 छात्राओं को भागवत गीता बांटी। इस दौरान इस्कॉन मंदिर के प्रचारक जय नारायण ने छात्रों को भारत की संस्कृति के बारे में बताया। भजन कीर्तन भी किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल शिव कुमार शर्मा, एडवोकेट ओपिंद्र भाटी, विरेंद्र भाटी, योगेश भाटी, अमित भाटी, अभिनव शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो