घासेड़ा गांव में बुधवार को कई पालों की महापंचायत
फिरोजपुर झिरका।
मंगलवार को रनियाला गांव के काफी लोगों ने फिरोजपुर झिरका के एसएचओ अशोक दहिया के सामने अय्युब का अपहरण करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के बारे में पूछा तो थाना प्रभारी के पास कोई जवाब नहीं था। काफी शोरगुल के बाद एसएचओ ने रनियाला गांव के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और एक दिन का समय ले लिया। इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों ने थाने से निकलकर अनाजमंडी में एक पंचायत की जिसमें एसपी कार्यालय का घेराव करने की बात पर मोहर लगी। वहीं बुधवार को नूंह खंड के गांव घासेड़ा में एक महापंचायत का आयोजन कई बिरादरी के लोगों ने मामले को सुलझाने के लिए किया है। इस मामले में शनिवार को एक पंचायत फिरोजपुर झिरका की अनाजमंड़ी में हुई थी जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान ही हाथापाई हो गई थी। मौके से अयूब नामक व्यक्ति का अपहरण करने की बात सामने आई थी। इसी रात फारूख गांव रनियाला की शिकायत पर लड?ी के पिता अहमद गांव शाहपुर समेत 26 लोग नामजद किए गए थे। लड़की के पिता अहमद नंबरदार शाहपुर ने बताया कि 25 मार्च 2018 को आमिल पुत्र अययुब के साथ शादी की थी और इस शादी में 30-32 लाख रूपये भी खर्च किए गए थे। लेकिन लड?े वालों ने लड?ी लाने से मना कर दिया।
अधिक दहेज की मांग की। उनका आरोप है कि लड़के ने पहले ही किसी अन्य लड़की से कोर्ट मैरिज कर रखी थी इसलिए वे लड़की को नहीं लाना चाहता था। रनियाला गांव के इलियास ने पंचायत में मंगलवार को बताया कि मेरे भाई अय्युब का शनिवार को हमारे साथ मारपीट करते हुए शाहपुर गांव के लोगों ने अपहरण कर लिया था। तीन दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है अभी तक मेवात पुलिस
आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि बिरादरी के उकसाने पर ही मेरे भाई का अपहरण हुआ है इसलिए बिरादरी के उन लोगों का नाम केस में दर्ज कराया गया था। जिन लोगों की वजह से ये घटना हुई।