फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीक र्मियों की नहीं मनी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय नहीं मिलने से संविदाकर्मी नहीं मना पाए दिवाली
विज्ञापन

- अधिकारियों पर लगाया ठेकेदारों से मिलकर शोषण का आरोप
- ठेकेदारों को दी गई चेतावनी, एक सप्ताह में मानदेय नहीं देने पर करेंगे ब्लैक लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बिजली निगम में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को इस बार ठेके दारों ने मानदेय नहीं दिया। जिससे उनकी दिवाली धूमधाम से नहीं मन पाई। कर्मचारियों ने निगम के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया है। वहीं निगम के अधिकारियों ने ठेकेदारों को चेतावनी जारी कर मानदेय का भुगतान करने को कहा है। ऐसा नहीं करने की सूरत में ठकेदार फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की बात कही गई है।
नोएडा में हजारों की संख्या में संविदा कर्मचारी हैं और उनको न्यूनतम 8 हजार रुपये ही मानदेय मिलता है। संविदाकर्मी लगातार धरना प्रदर्शन कर पीएफ, ईएसआई व पहचान-पत्र आदि के लिए मांग करते रहे हैं। मगर हर बार कर्मचारियों को आश्वासन दे दिया जाता है। संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नितिन मलिक का आरोप है कि अधिकारियों की ओर से लगातार उनके साथ गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा है और ठेकेदारों के साथ मिलकर उनका शोषण किया जा रहा है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी इस बार दिवाली पर कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया गया है। जबकि पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
सभी फर्म को नोटिस जारी कर दिया गया है कि यदि एक सप्ताह में मानदेय नहीं दिया जाता है तो फर्मों को ब्लैक लिस्ट करना शुरू कर दिया जाएगा।- एसके वर्मा, मुख्य अभियंता यूपीपीसीएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें