गृह क्लेश में युवक ने की खुदकुशी
रबूपुरा। एक युवक ने बृहस्पतिवार सुबह फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान मोहल्ला अंबेडकर निवासी रविंद्र (20) के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने ऐसी जानकारी से इंकार किया है। ब्यूरो