महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
होडल। जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने फरीदाबाद के एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। महिला का नाम सुमन है। प्लाट से जुड़े इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि फरीदाबाद निवासी चिराग बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हथीन के गांव अंधोप की रहने वाली सुमन ने उसकी पत्नी लता बंसल के नाम एक प्लाट बिक्री किया था। प्लाट की रजिस्ट्री के दौरान उक्त भूमि पर कोई देनदारी नहीं थी जबकि आरोपी महिला ने उक्त प्लाट पर बैंक से दो लाख रुपये कर्जा लिया हुआ था। जो चुकाया नहीं गया है।