फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। हरोली में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों और दुकानदारों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। बुधवार देर रात हरोली पुलिस डीएसपी कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में टाहलीवाल-ऊना सड़क और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने पर चार चालान काटे। पुलिस ने कई दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन


हरोली बाजार में कई दुकानदारों ने मुख्य सड़क पर दुकानों का सामान रखा था। इसके साथ कई रेहड़ी-फड़ी वालों ने फुटपाथ कब्जा जमाया था। इससे वाहन चालकों को आने-जाने और अन्य वाहनों का पास देने सहित लोगों को पैदल चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए डीएसपी हरोली ने मनमानी करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों के चालान काटे हैं। कई दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी देकर छोड़ा है। अगर भविष्य में दुकानदार ऐसी लापरवाही बरतते हैं तो पुलिस और सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें