फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-------
विज्ञापन


सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
- ट्रॉले ने दो दोस्तों को चपेट में लिया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो।
नूंह/पुन्हाना। नूंह-अलवर रोड पर मरोडा गांव के पास बाइक सवार दो दोस्तों की एक ट्रॉला के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पलवल जिले के गांव भीमसीका के रहने वाले हैं। फिलहाल नूंह पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर ट्रॉला को अपने कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश शुरू कर दी है।
आकेडा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पलवल जिला के गांव भीमसीका निवासी शौकीन और नसीम जिनकी 20-22 साल की आयू है वह अपाचेेे बाइक से नगीना की ओर से रहे थे। जब वे गांव मरोडा के नजदीक के पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रॉले ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों बाइक सवार ट्रॉले के नीचे आ गए और ट्रॉला उन्हें काफी दूर तक घसीटता रहा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी का कहना है कि दोनो बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं था। परिजनों की शिकायत पर ट्रॉला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें