फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

--------------------
हेडिंग: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवकों से ठगी
नोएडा बुलाकर होटल में ठहराकर ठग फरार
ओडिशा निवासी पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ओडिशा के तीन युवकों से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने वीजा बनवाने के नाम पर हर युवक से एक से डेढ़ लाख रुपये लिए और सभी को नोएडा बुलाकर होटल में ठहराकर भाग गए। पीड़ितों ने सेक्टर 49 कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

ओडिशा के भद्रक जिला निवासी शशिकांत बारिक, विश्वजीत साहू और सुमन साहू का कहना है कि उन्होंने एक महीने पहले अखबार में छपे विज्ञापन में दिए गए नंबर पर गुरुग्राम के राजवीर सिंह से संपर्क किया था। तीनों आईटीआई पास हैं। राजवीर ने उन लोगों को बताया कि वह एेंजल प्लेसमेंट एंड वीजा सर्विस के जरिये विदेशों में नौकरी दिलवाता है। उसका कोलकाता में भी ऑफिस है। तीनों को झांसा दिया गया कि वह उन्हें कनाडा भेज कर नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए उनसे वीजा, रजिस्ट्रेशन समेत अन्य एक से डेढ़ लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। दो दिन पहले तीनों को विदेश भेजने के लिए नोएडा बुलाया गा। सभी को सेक्टर-72 के एक होटल में ठहरा दिया गया। यहां आरोपियों ने ने 30-30 हजार रुपये और ले लिए। तीनों को बताया गया कि 2 नवंबर को कनाडा की फ्लाइट पकड़वा दी जाएगी, लेकिन आरोपी वापस नहीं आया। युवकों को जब होटल का बिल चुकाने के लिए कहा गया तो उन्हें ठगी का पता चला। फिर घर से पैसे मंगवा कर होटल का बिल भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें