दिल्ली के ध्यानार्थ -
बैंगलुरु के व्यापारी से फिरौती मांगने का आरोपी धरा
हथीन। बैंगलुरु के व्यापारी को झांसा दे बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले फरार चल रहे आरोपी हनीफ को बहीन थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उटावट पुलिस चौकी प्रभारी यासिर खान ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी जाकिर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बैंगलुरु स्थित कर्नाटक लाइट हाउस रोड निवासी व्यापारी अब्दुल जब्बार ने 11 जुलाई 2018 को बहीन थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि ड्राई फ्रूट उपलब्ध कराने का झांसा देकर बदमाशों ने उसे दिल्ली के एस्कॉर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन बुलाया था। इसके बाद आरोपी के अन्य साथी व्यापारी को फरीदाबाद से अपने साथ लेकर मालूका ले गए थे। वहां उन्होंने व्यापारी को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये फिरौती मांगी जिसके बाद बैंगलुरु पुलिस ने व्यापारी को बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया था। ब्यूरो