फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचाराधीन केदियों की बस में एलपी ट्रक ने मारी टक्कर, बडा हादसा होने से बचा : एलपी ट्रक सडक की बरम से नीचे गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने विचाराधीन कैदियों की बस को मारी टक्कर
विज्ञापन

पुन्हाना।
विचाराधीन कैदियों को पिनगवां मोबाइल कोर्ट में पेशी पर ले जा रही एक पुलिस बस को एक एलपी ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सड़क से लगते गड्ढे में पलट गया। वहीं बस ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगीना पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भौंडसी जेल में विचाराधीन कैदियों की बस के ड्राइवर मुबारिक खान ने बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब12 बजे जेल से विचाराधीन कैदियों को पिनगवां मोबाइल कोर्ट में पेशी पर ले जा रहा था। जब वह पुन्हाना-नगीना रोड पर गांव इमाम नगर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक एपी 26-टीडी 7722 ने बस को क्रॉस करना चाहा। उसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार डंपर आ गया, जिससे बचने के चक्कर में ट्रक पुलिस बस से टकरा गया। बस से टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में विचाराधीन कैदियों में से किसी को चोट नहीं आई। टक्कर में बस के आगे के हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त पुलिस बस में दो विचाराधीन कैदी और दो पुलिस कर्मी सहित सात लोग सवार थे। बस में सवार एक पुलिस कर्मी के हाथ में चोट आई है। बाकी सभी बिल्कुल सुरक्षित हैं। वहीं ट्रक के ड्राइवर व कंडक्टर को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


---
हादसे ही जांच की जा रही है। जल्द मामला दर्ज कर एलपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-विपिन कुमार, नगीना थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें