कनाडा के ब्रेंमप्टन शहर में चार हमलावरों ने 27 साल के एक भारतीय व्यक्ति की उसी के घर में गोली मारकर हत्या कर दी। पलविंदर सिंह पेशे से ट्रक चालक था। वह 2009 में कनाडा आकर बसा था।
पुलिस ने कहा कि सिंह की मंगलवार को कंट्रीसाइड ड्राइव और एयरपोर्ट रोड इलाके में डॉनवुड्स कोर्ट स्थित उनके घर में मुठभेड़ होने के बाद गोली लगने से मौत हो गई। सीबीसी न्यूज ने खबर दी कि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि मिसीसॉगा के दो लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि दो आरोपी अब भी फरार हैं।