फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के फॉलोअर की बेटी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फॉलोअर की नाबालिग बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी
- पिता ने पुलिसकर्मी पर लगाया प्रेमजाल में फंसाने और धमकी देने का आरोप
- कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। कोतवाली के फॉलोअर की 17 वर्षीया बेटी ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। फॉलोअर ने कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी पर नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाने और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिता ने दनकौर कोतवाली में पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण दनकौर कोतवाली में फॉलोअर है। उसकी नाबालिग बेटी दनकौर के ही स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। छात्रा का पिता के पास कोतवाली में आना-जाना था। पिता का आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बेटी का मोबाइल नंबर लेकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। छात्रा ने इसकी जानकारी पिता को देने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी ने उसे व पिता को जान से मारने की धमकी दी। डर और बदनामी के कारण बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। दनकौर कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह ने बताया कि फॉलोअर ने पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर दी है। मामला रबूपुरा थाने का है, जांच की जा रही है। वहीं, रबूपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें