फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------
हेडिंग: ठेकेदार पर चलाई गोली मजदूर को लगी
सेक्टर-88 की घटना, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-88 में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने प्राधिकरण के ठेकेदार पर गोली चला दी। इसमें वह तो बच गए, लेकिन मजदूर के पैर में गोली जा लगी। मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-88 में ग्रीन बेल्ट में सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। यह काम प्राधिकरण के ठेकेदार सतपाल यादव करा रहे हैं। शनिवार को ग्रीन बेल्ट में 20 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। सतपाल कार के पास खड़े थे। इस दौरान हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे। बदमाश ठेकेदार से उदय के बारे में पूछताछ करने लगे। जब ठेकेदार ने इस आदमी के बारे में किसी जानकारी से इनकार किया तो बदमाश उलझने लगे और पिस्टल निकाल ली। इस पर ठेकेदार ने शोर मचा दिया तो मजदूर उनके पास भाग कर आने लगे। बाइक सवार बदमाश ने ठेकेदार पर गोली चला दी जो मजदूर कलुवा के बाएं पैर में लगी। कलुवा हापुड़ जिले के गांव सपनावत का रहने वाला है। इसके बाद बदमाश हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मजदूरों ने घायल कलुवा को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल मजदूर के बयान दर्ज किए हैं। क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें