गाजियाबाद की खबर के साथ जोड़---------
फोटो-------
नोएडा में लोहा कारोबारी के करीब पर शिकंजा
-देर रात तक जारी रहा सेक्टर-44 स्थित निवास पर सर्च ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। गाजियाबाद में लोहा कारोबारी के साथ उसके करीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कसा। नोएडा के सेक्टर-44 में कारोबारी के करीबी बताए जा रहे प्रदीप गर्ग के निवास पर आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा।
आयकर विभाग की मेरठ विंग के नेतृत्व में सोमवार को गाजियाबाद के लोहा कारोबार से जुड़ी करीब छह फर्मों पन्ना लाल एंड कंपनी, पीएस इंटरप्राइजेज, लक्ष्मी स्टील, अरायमान इस्पात, गूर्जा स्टील, नेशनल स्टील सप्लॉयर के दफ्तर और आवास मिलाकर करीब 13 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला। सुबह करीब 7:30 बजे तीन टैक्सियों में आयकर विभाग की टीम नोएडा के सेक्टर-44 स्थित प्रदीप गर्ग के एफ ब्लॉक स्थित निवास पर पहुंची। देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। आयकर के करीब 15 अधिकारियों व इंस्पेक्टरों ने कारोबार से संबंधित तमाम दस्तावेज खंगाले। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी सर्च जारी रहेगी। पहले दिन कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। आयकर विभाग की टीम ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों की भी तलाशी ली। इस दौरान घर से सटे एक प्लॉट में झाड़ियों के बीच खड़ी फरीदाबाद से रजिस्टर्ड लग्जरी कार की भी तलाशी ली गई।
--------------------------
योगेश शर्मा